चाईबासा, सितम्बर 3 -- नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी आदिवासी एसोसिएशन भवन में बुधवार को पूर्व विधायक सह झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष मंगल सिंह बोबोंगा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने बताया कि इस बार भी सलाई स्थित शहीद स्थल पहुंचकर वीर शहीदों को नमन करेंगे। आठ सितंबर को सलाई शहीद स्थल में आयोजित होने वाले शहादत दिवस के दिन शहीद परिवार,गांव के मुंडा,दिउरी आदि को गंजी-धोती देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया जल,जंगल और जमीन की अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे आंदोलनकारियों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सलाई में आयोजित होने वाले श्रद्धाजंलि सभा में झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा द्वारा नोवामुंडी डीवीसी से जुलुस निकलेगी। जुलूस में आदिवासियों की परंपरा के ...