लखनऊ, मई 22 -- शहीद पथ स्थित इकाना स्टेडियम में 23 मई शनिवार को आईपीएल का अंतिम मैच खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। शाम साढ़े सात बजे मैच शुरू होने के पहले दोपहर से मैच समाप्त होने तक शहीद पथ पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। जबकि इस दौरान निजी वाहन चल सकेंगे। निजी वाहनों में कार, बाइक समेत टैक्सी कैब, सिटी बसों पर रोक नहीं रहेंगी। शाम छह बजे से रात आठ बजे तक भीड़ की संभावना पर निजी वाहन बदले मार्ग से आवागमन कर सकेंगे। मैच के कारण शहीदपथ पर दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे के बीच वाहनों का दवाब रहनें की सम्भावना है। ऐसे में दर्शक शहीद पथ, कानपुर रोड, एक्सप्रेस-वे, बाराबिरवा, अमौसी की ओर जानें वाले बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें。

इस रास्ते वाहन आ-जा सकेंगे -अयोध्या रोड से आने वाले भारी वाहन...