शहीद पथ पर एलिवेटेड कॉरिडोर की योजना ने रफ्तार पकड़ी
लखनऊ, जून 18 -- शहीद पथ पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनवाने का अनुरोध लखनऊ के सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से किया है। इस संबंध में उन्होंने एक पत्र भी भेजा है। जनसंख्या और वाहनों में बढ़ोतरी से जाम और दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में शहीद पथ का चौड़ीकरण संभव न होने पर विकल्प के तौर पर एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण की बात उठाई है। पत्र में राजनाथ सिंह ने लिखा कि वर्ष 1999-2000 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, जो इसी संसदीय क्षेत्र से सांसद थे, ने भूतल परिवहन मंत्री रहते हुए लखनऊ-कानपुर, कानपुर-रायबरेली, लखनऊ-सुलतानपुर और लखनऊ-अयोध्या को जोड़ने वाले मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर निर्माण की स्वीकृति दी थी। यही मार्ग आज शहीद पथ के नाम से विख्यात है। वर्ष 1981 के मास्टर प्लान में 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.