लखनऊ, जनवरी 30 -- विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने जताया मुख्यमंत्री का आभार सरोजनीनगर, संवाददाता। विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के प्रयासों से सरोजनीनगर क्षेत्र को एक और महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना की सौगात मिली है। बिजनौर अंडरपास के पास शहीद पथ पर चढ़ने के लिए 4.64 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक रैंप निर्माण के लिए राज्य सड़क निधि से प्रथम किस्त के रूप में 1.62 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। अब शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड, लखनऊ द्वारा कराया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की स्वीकृति के लिए डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा 9 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 14 अक्टूबर 2024 को प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना को पत्र भेजकर आग्रह किया गया था। रैंप के निर्माण के बाद एसजीपीजीआई, उतरेठिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.