बलिया, फरवरी 18 -- बलिया। स्वतंत्रता के लिए महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में प्रथम शहीद पत्रकार पंडित रामदहिन ओझा की पुण्यतिथि पर लोगों ने बुधवार को उन्हें याद किया। रामदहिन ओझा स्मारक ट्रस्ट की ओर से शहर के टीडी कॉलेज चौराहा पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी गयी। माल्यार्पण के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि रामदहिन ओझा प्रारम्भिक शिक्षा के बाद कलम के जरिए स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए मातृभूमि के लिये समर्पित हो गये थे। कम उम्र में ही उनकी कलकत्ता व बलिया में स्वतंत्रता आंदोलन के योद्धाओं के बीच पहचान बन चुकी थी। उन्होंने कलकत्ता के साथ ही बलिया को अपना कार्यक्षेत्र बनाया। आजादी के लिए अनुप्रेरक लेखनी व ओजस्वी भाषण के चलते अंग्रेजों ने उन्हें बंगाल तथा बाद में बलिया व गाजीपुर से निष्कासन ...