सासाराम, जून 6 -- सासाराम, कार्यालय संवाददाता। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा एवं अमर शहीद बाबू निशान सिंह की शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सासाराम के पायलट बाबा धाम स्थित वीर कुंवर सिंह सभागार में एक सेमिनार आयोजित किया गया। जिसका विषय था 1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम बलिदानी। कार्यक्रम की शुरुआत करगहर मोड़ स्थित शहीद निशान सिंह की प्रतिमा एवं गौरक्षणी मोहल्ला स्थित उनके शहीद स्थल पर बने स्मारक स्तंभ पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देश के इस महान सपूत को नमन किया। इसके उपरांत पायलट बाबा धाम में आयोजित सेमिनार में पूर्व सांसद अरुण कुमार सिंह, सासाराम विधायक स्नेहलता कुशवाहा, करगहर विधायक वशिष्ठ सिंह, पूर...