बोकारो, अगस्त 9 -- चास, प्रतिनिधि। जोधाडीह मोड़-चंदनकियारी रोड स्थित कुड़मी छात्रावास में शनिवार को शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान शहीद निर्मल महतो के संघर्ष, त्याग और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। कुड़मी समाज के विश्वनाथ महतो ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निर्मल महतो ने समाज के अधिकारों और जनहित के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उनका बलिदान और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: बलसगरा में निर्मल महतो श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उन्होंने युवाओं से शहीद निर्मल महतो के विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर सम...