शहीद नायक इशादोर लकड़ा की वीरता को सीआरपीएफ ने किया नमन
लातेहार, मई 13 -- लातेहार, प्रतिनिधि। 11 बटालियन सीआरपीएफ ने बुधवार को शहीद नायक इशादोर लकड़ा की वीरता एवं बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर महुआड़ांड़ के धवईटोला गांव स्थित शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जानकारी के अनुसार शहीद नायक इशादोर लकड़ा वर्ष 1974 में 13 बटालियन सीआरपीएफ में मणिपुर में तैनात थे। उस दौरान भूमिगत उग्रवादियों की हिंसक गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। 13 मई 1974 को उग्रवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन के दौरान बल की टुकड़ी पर घात लगाकर हमला किया गया। इस हमले का जवानों ने बहादुरी से जवाब दिया। यह भी पढ़ें- शहीद महाबीर महली का शहादत दिवस मनाया गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद नायक इशादोर लकड़ा अपने कर्तव्य पर डटे रहे और अंततः वीरगति को प्राप्त ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.