आगरा, मार्च 19 -- शहीद नगर पुलिस चौकी से बाग राजपुर, हरीनगर, शहीद नगर और विभव नगर की ओर जाने वाले लोगों को जल्द ही खराब सड़क और गड्ढों की समस्या से राहत मिलेगी। नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शमसाबाद रोड पर शहीद नगर पुलिस चौकी से कपूर अस्पताल तक क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू करा दिया है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर इस मार्ग को गड्ढामुक्त किया जा रहा है। इससे आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रवासियों को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। लंबे समय से यह सड़क खराब स्थिति में थी। बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रीय एसएफआई ने नगर आयुक्त को बताया था कि सड़क का स्तर नीचे होने के कारण यहां अक्सर जलभराव हो जाता है। जलभराव से यातायात प्रभावित होता था और सफाई व्यवस्था भी बिग...