गुमला, दिसम्बर 13 -- गुमला, संवादददाता । सांता पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शहीद दोमनिक बेक की 33वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक हेमंत कुमार ने शहीद को नमन करते हुए कहा कि देश की सेना की बदौलत ही आज हम सुरक्षित हैं। हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है, भारत वीरों की भूमि रहा है। उन्होने शहीद दोमनिक बेक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 14 फरवरी 1966 को गुमला जिले के घाघरा प्रखंड अंतर्गत तिलसरी गरेटोली गांव में हुआ था। देश सेवा के जज्बे के साथ उन्होंने वर्ष 1984 में भारतीय सेना की 10 बिहार रेजिमेंट में भर्ती होकर सेवा शुरू की। मात्र आठ वर्षों की अल्प सेवा अवधि में ही उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।ऐसे वीर सपूतों का त्याग कभी भुलाया नहीं जा सकता।कार्यक्रम के दौ...