देहरादून, मार्च 31 -- देहरादून। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कुठालगेट स्थित स्वामी रामतीर्थ मिशन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मसूरी विधानसभा के शहीद दुर्गामल्ल मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन सरकार जनकल्याण, सुशासन और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है। किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.