बागपत, अगस्त 21 -- बड़ौत। बिजरौल स्थित बाबा शहामल शहीद स्थल पर शुक्रवार को 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद दीवाना कश्यप के 169वें शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन एवं नेतृत्व जगपाल कश्यप ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओम कश्यप रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ में आहुति देकर अमर शहीद दीवाना कश्यप समेत देश के सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान सुभाष चंद्र, रामपाल, किरणपाल, अमित, महिपाल, जगबीर, सतपाल, सुरेश पाल, प्रधान ईश्वर सिंह, देवेंद्र, कंवरपाल सिंह, विजय सिंह, शक्ति सिंह, ओमवीर, मदनपाल, बलराम, मनवीर, रमेश,...