रुद्रपुर, मार्च 24 -- रुद्रपुर संवाददाता। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस पर बी ह्यूमन फाउंडेशन क्लब ने 12वें विशाल रक्तदान शिविर लगाया। क्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। गूलरभोज रोड स्थित पंच मंदिर परिसर में आयोजित शिविर रुद्रपुर चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से संपन्न हुआ। इसमें युवाओं, सामाजिक संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि रक्तदान के माध्यम से दी जा सकती है। क्लब अध्यक्ष गौरव अरोड़ा व सचिन तनेजा ने बताया कि संस्था हर वर्ष शहीद दिवस पर यह आयोजन करती है। इस पहल का उद्देश्य थैलेसीमिया मरीजों को नियमित रक्त उपलब्ध कराना है। संजय जुनेजा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...