शहीद दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
अल्मोड़ा, मार्च 23 -- उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से सोमवार को शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को कार्यकर्ताओं ने याद किया। सोमवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान सपूतों शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की पुण्यतिथि मनाई गई। शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि हम सभी को राज्य के विकास और संरक्षण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लेना होगा। उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी ने अपने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग हमें राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। वक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.