जौनपुर, फरवरी 19 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के मई गांव में बुधवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राजाराम मिश्र का शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर सेनानी के योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह ने कहा कि देश की आजादी सेनानियों की कुर्बानियों की देन है, इसलिए नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और इतिहास की जानकारी देना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी चौहान ने कहा कि दूसरों की आलोचना करने से पहले हर व्यक्ति को सोचना चाहिए कि उसने देश और समाज को क्या दिया है। आयोजक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवराज पाण्डेय ने बताया कि युवावस्था में ही उन्होंने साथियों के साथ अंग्रेजों के खिलाफ संगठन खड़ा कर आंदोलन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.