रुद्रपुर, मार्च 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में शहीद दिवस के अवसर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया। शहर के शहीद भगत सिंह स्मृति स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अमर क्रांतिकारियों को नमन किया। शहीद दिवस पर रुद्रपुर बाजार स्थित शहीद भगत सिंह स्मृति स्थल पर लोगों ने शहीदों को याद किया। इस दौरान विभिन्न शहीदी स्थलों से लाई गई पवित्र मिट्टी को स्मृति स्थल पर स्थापित किया गया। वक्ताओं ने इसे त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहीदों की प्रतिमाओं का भव्य अनावरण आगामी पर्व पर किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्मृति स्थल को और विकसित करने तथा यहां आधुनिक शहीद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.