शाहजहांपुर, दिसम्बर 20 -- शहीद दिवस के अवसर पर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काकोरी कांड के अमर शहीदों राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान एवं ठाकुर रोशन सिंह को पुष्प अर्पित कर उनके क्रांतिकारी विचारों को स्मरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सेना एवं ड्रोन तकनीकी विशेषज्ञ हरि ओम सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर यूटा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई संघर्षशील शिक्षकों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। जिलाध्यक्ष विनीत कुमार गंगवार ने कहा कि शाहजहांपुर क्रांतिकारियों की भूमि है और उनके बलिदान से ही देश को आज़ादी मिली। यूटा भी संघर्ष से क्रांति की ओर के अपने संकल्प के साथ शिक्षकों को शोषण व उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष करेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.