भभुआ, मार्च 23 -- 'मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी' थीम के तहत में निकली पदयात्रा में शामिल हुए युवा चैनपुर के करजी बाजार से बहेरिया मोड़ तक की यात्रा में युवतियों ने भी लिया भाग (युवा पेज) चैनपुर, एक संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत द्वारा शहीद पर 'मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी' थीम के तहते जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया के निर्देश पर सोमवार को चैनपुर प्रखंड में डीडीएसजी युवा क्लब करजांव द्वारा करजी बाजार से बहेरिया मोड़ तक करीब दो किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में लगभग 200 युवा एवं युवतियों ने भाग लिया और "भारत माता की जय" के नारों से माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। पदयात्रा प्रारंभ होने से पहले वीर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अ...