मुंगेर, मार्च 24 -- धरहरा,एक संवाददाता। मेरा युवा भारत की ओर से प्रखंड क्षेत्र के माताडीह पंचायत में शहीद दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रमदान से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली गई, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत-मुंगेर के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमर कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि 23 मार्च 1931 का दिन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में अमिट है, जब भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को फांसी दी गई थी। यह दिन युवाओं में राष्ट्रभक्ति, समर्पण और जिम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.