चक्रधरपुर, मार्च 23 -- चक्रधरपुर। शहीद दिवस पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह को चक्रधरपुर में याद किया गया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। सोमवार को चक्रधरपुर के भगत सिंह चौक स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर वार्ड पार्षद वार्ड पार्षद राजू कसेरा, आशोक षाड़ंगी, पवन शंकर पांडेय, राजेश गुप्ता, कबिर पांडेय, अभय साव, शेष नारायण लाल, परबिंदर चौहान, त्रिभुवन नाथ, मदन विश्वकर्मा, मोहन यादव सहित कई लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। मौके पर अशोक षाड़ंगी ने कहा कि 23 मार्च 1931 अमर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी पर चढ़ा दिया गया था। इसके बाद से ही 23 मार्च को उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है और याद किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...