लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, संवाददाता। शहीद दिवस के मौके पर सोमवार को लोगों ने अमर शहीद वीर-सपूतों को याद किया। इस अवसर पर शहीद स्मृति समारोह समिति की ओर से कैसरबाग, मेहंदी बिल्डिंग स्थित समिति के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यहां लोगों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शहीद राजगुरु व शहीद सुखदेव और काकोरी एक्शन के क्रांतिवीर पंडित राम कृष्ण खत्री जी की 124वीं जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान और बलिदान को याद किया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ हुआ। समिति के संरक्षक अशोक कुमार भार्गव ने शहीदों के त्याग, बलिदान और देशभक्ति की भावना को स्मरण करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। महामंत्री रोहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.