शहीद दिवस पर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि
मिर्जापुर, मार्च 23 -- मिर्जापुर। शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को सिविल लाइन स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री (गौरक्षा) रंजीत यदुवंश के नेतृत्व में हुआ। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन त्याग, साहस और देशभक्ति की मिसाल है। उन्होंने कम उम्र में ही देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका बलिदान आज भी युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति, आनंद पटेल, जटाशंकर, रविंद्र पटेल, रवि, धमेंन्द्र, रामचंद, संजीव, उधम,चंद्रेश, जयसिंह समेत संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.