आगरा, मार्च 24 -- जनपद में सामाजिक व शिक्षण संस्थाओं ने शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं व लोगों ने तीनों बलिदानियों की शहादत को याद किया। सोमवार को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति ने आवास विकास कालोनी में शहीद दिवस पर कौशल किशोर सिंघल की अध्यक्षता में गोष्ठी संपन्न हुई। प्रदेश संगठन मंत्री विजय राजपूत ने कहा शहीद भगत सिंह सुखदेव और राजगुरू के बलिदान युगों युगों तक राष्ट्रहित सर्वोपरि की प्रेरणा देता रहेगा। सत्य प्रकाश वशिष्ठ, सुनील कुमार, सोहनलाल बघेल ने कहा स्वाधीनता आंदोलन की अलग जगाने वाले भगत सिंह सुखदेव राजगुरु हमारे देश की धरोहर है। गोष्ठी में सुनील कुमार, राजेंद्र कुमार, सुखबीर सिंह, नवीन कुमार, देवेश राणा, आदर्श, कमल सागर, सज्ज...