देहरादून, मार्च 23 -- मसूरी के शहीद भगत सिंह चौक पर शहीदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर इप्टा की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।लोगों ने देश की आजादी के लिए खुशी खुशी फांसी का फंदा चूमने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को याद किया। जनगीत गाकर जनता में जोश भरा गया। मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को याद किया गया। इस मौके पर इप्टा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहर के विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि 23 मार्च 1931 को तत्कालीन ब्रिटिश सरकार द्वारा शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को फांसी की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.