रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- आनंद पांडे, पंतनगर। शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को इंकलाबी मजदूर केंद्र, ठेका मजदूर कल्याण समिति व प्रगतिशील महिला एकता केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में पीपल चौराहा बड़ी मार्केट से शहीद स्मारक तक प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद शहीद स्मारक पर सभा आयोजित कर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रभातफेरी के दौरान मजदूरों ने बैनर, पोस्टर और लाल झंडों के साथ पंतनगर गोलीकांड के शहीद अमर रहें और जलियांवाला बाग के शहीद अमर रहें जैसे नारे लगाए। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन व पुलिस ने रोकने की कोशिश के बावजूद मजदूरों ने संघर्ष कर प्रभातफेरी निकाली। सभा में वक्ताओं ने 13 अप्रैल 1919 के जलियांवाला बाग कांड और 1978 के पंतनगर गोलीकांड को याद करते हुए शहीदों के बलिदान को नमन किया और मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.