बाराबंकी, मार्च 24 -- बाराबंकी। मसौली ब्लॉक में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित 'मेरा युवा भारत' के माध्यम से जिला स्तरीय पदयात्रा का आयोजन मंगलवार को आरवी पीजी कॉलेज खुशहालपुर सफदरगंज के परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधक अरुण कुमार वर्मा व विशिष्ट अतिथि डॉ. विनोद कुमार गौतम ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत रश्मि शबनम गुप्ता ने कहा कि पदयात्रा के जरिए युवाओं को देश के अमर शहीदों के बलिदान से रूबरू कराया गया और उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत की गई। कॉलेज के छात्र-छात्राओं और स्थानीय युवाओं ने इस पदयात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ युवाओं ने समाज को देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथ...