बरेली, मार्च 21 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शहीद दिवस 23 मार्च के अवसर पर युवा मामले और खेल मंत्रालय के अंतर्गत 'मेरा युवा भारत' कार्यक्रम द्वारा देश के 763 जिलों में जिला स्तरीय पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा। उप निदेशक बरेली पुष्पा सिंह ने बताया कि यह पहल भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से की जा रही है। मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नागरिक जिम्मेदारी और सामुदायिक विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। प्रत्येक जिले में कम से कम 500 युवा स्वयंसेवकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 19 मार्च से पूर्व गतिविधियों में ऑनलाइन क्विज, एक युवा ऐसा भी विषय पर रील प्रतियोगिता तथा 22 मार्च को स्वच्छता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.