शहीद दिवस पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में सोमवार को महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक व योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने तीनों अमर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 23 मार्च 1931 को देश की आजादी के लिए इन वीर सपूतों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। उन्हीं के बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में कार्य करने और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्त्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी शहीदों को नमन कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.