किशनगंज, मार्च 25 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शिवराम हरी राजगुरु एवं सुखदेव की 95वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार की देर शाम ठाकुरगंज नगर स्थित क्लब मैदान में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कला एवं संस्कृति मंच, ठाकुरगंज द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंच की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय हिंदी कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। देश के कवि शशिकांत यादव, पंडित महेंद्र मधुर, देवेंद्र परिहार एवं नीरू श्रीवास्तव ने देशभक्ति से ओतप्रोत काव्य पाठ ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के दौरान सुरजापुर विकास मोर्चा के अध्यक्ष ताराचंद धानुका तथा राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी में चयनित होकर क्षेत्र का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.