शहीद दिवस पर क्रांतिवीरों को किया नमन
मेरठ, मार्च 23 -- सोमवार को मवाना और किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र में शहीद दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं और स्कूल प्रबंधन द्वारा वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही बच्चों ने अपने कार्यक्रमों से उन्हें नमन किया। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सोमवार को शहीद दिवस मनाया गया। यह दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान कांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के सर्वोच्च बलिदान की याद में समर्पित है। प्रबंधक मनोज रस्तोगी ने बताया कि 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों ने लाहौर जेल में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी थी। यह दिन देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने और देश भक्ति व साहस को याद करने का दिन है। प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी तथा प्रधाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.