शहीद दिवस पर क्रांतिकारियों को किया याद
गोपालगंज, मार्च 23 -- गोपालगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहीद दिवस के अवसर पर क्रांतिकारियों को याद किया। इस मौके पर अभाविप नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन ने कहा कि भारत माता को दासता की बेड़ियों से आज़ाद कराने में जिन क्रांतिकारियों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया, उनमें इन तीनों क्रांतिकारियों का नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके अद्वितीय साहस और मातृभूमि की सेवा में बलिदान का जज्बा हमेशा हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। विभाग संयोजक अनीश कुमार ने कहा की देश की आजादी के लिए ये सर्वोच्च बलिदान जो भारत के अस्तित्व के साथ अजर-अमर और अविस्मरणीय बना रहेगा। मौके पर नवीन कुमार, हरि ओम राय, नगर सह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.