बांदा, मार्च 23 -- बांदा संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी स्टेशन रोड कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को शहीद दिवस माल्यार्पण किया। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि 23 मार्च 1931 को मां भारती के वीर सपूतों को ब्रिटिश हुकूमत ने पंजाब के लाहौर जेल में फांसी पर लटकाया। धर्मेश सिंह, शिवबली सिंह, सत्यप्रकाश द्विवेदी ,रामकुमार सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...