शहीद दिवस पर एबीवीपी ने दी श्रद्धांजलि
भागलपुर, मार्च 23 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एसएसवी कॉलेज, कहलगांव इकाई द्वारा शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संचालन छात्र अध्यक्ष प्रियांशु कृष्ण ने किया। दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण और 'वंदे मातरम' के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों को नमन किया। नगर अध्यक्ष प्रो. डॉ. शत्रुघ्न ने विद्यार्थियों से संगठन से जुड़कर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। वहीं प्रियांशु कृष्ण ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शहीदों के आदर्शों से प्रेरित करना है। इस अवसर पर प्रो. डॉ. उमाशंकर, डॉ. कृति वर्धन, डॉ. रामजी, डॉ. सुबोध, रमेश ठाकुर सहित कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.