बरेली, मार्च 23 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। 21 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स से सोमवार को बरेली कॉलेज के बाहर एक देशभक्ति रैली का आयोजन किया । इस रैली का आयोजन कर्नल होशियार सिंह के निर्देशन में किया गया। इसमें लगभग 200 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। रैली बटालियन से गांधी उद्यान तक गई, जिसमें कैडेट्स ने भारत माता की जय, अमर शहीदों को अमर रहने के नारे लगाए। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और यह संदेश देना था कि 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी की सजा दी गई थी। इस अवसर पर बीएचएम नरपत बिश्नोई, हवलदार हर सिंह, सूबेदार मेजर प्रवीन नेगी, सूबेदार गोविंद सिंह और डॉ. रितेश कुमार चौरसिया सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...