सीवान, मार्च 24 -- सीवान, हिप्र। शहर के डीएवी हाई स्कूल परिसर में सोमवार को मेरा युवा भारत के तत्वावधान में रविवार को शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भाषण, रैली और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें शहीदों के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। युवाओं ने देशभक्ति गीतों और नारों के माध्यम से कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। इस अवसर पर एनसीसी हेड संजय दुबे, दिनेश कुमार, विनय शंकर सिन्हा, विकास कुमार साह, प्रशांत रंजन, रोबिन सिंह, रोहन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...