बागपत, मार्च 24 -- बागपत। जिलेभर में सोमवार को शहीद दिवस मनाया गया। अमर बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत पर उन्हें नमन किया। सभी को उने पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया। खेड़की गांव में स्थित ग्राम सचिवालय में युवा भारत बागपत युवा कार्यक्रम की ओर से शहीद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आशीष शर्मा, विक्रांत तोमर, एडवोकेट हर्ष शर्मा शामिल रहे। सपा कार्यालय में शहीद दिवस मनाया गया। अमर बलिदानियों भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का बलिदान दिवस और स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव, सपा प्रदेश सचिव राजपाल शर्मा, डॉ. सीमा यादव पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, रवि बैसला, ललित चौधरी, सुभाष तोमर, प्रताप पहलवान, बिजेंद्र यादव, शाहरूख, कादिर, अब्दुल वाहिद आदि मौजूद रहे। इसके अलावा वा...