छपरा, मार्च 22 -- छपरा, एक संवाददाता। शहीद दिवस की पूर्व संध्या व बिहार दिवस के अवसर पर फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पदक विजेता सह राष्ट्रीय अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। उनके साथ लाडली विंग की संयोजिका रचना पर्वत, जिलाध्यक्ष मकेश्वर पंडित, अर्पिता राज, कुमारी ज्योत्सना, केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका शीला कुमारी व निर्भय सम्राट ने भी रक्तदान किया। खैरा थाना परिसर में हुआ चौकीदार परेड नगरा। खैरा थाना परिसर में रविवार को चौकीदार परेड का आयोजन हुआ। परेड की अध्यक्षता खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान ने की। इस दौरान क्षेत्र के सभी चौकीदारों को ड्यूटी के प्रति सजग और स तर्क रहने का निर्देश दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.