अमरोहा, मार्च 24 -- हसनपुर। शहीद दिवस पर सोमवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शहीदों की वीर गाथा सुनाते हुए उन्हें नमन किया गया। पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने कहा कि आज का दिन उन वीरों को याद करने का है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। शहीदों का बलिदान ही आज की आजादी का आधार है। इस दौरान राहुल सैनी, विपिन हिन्दुस्तानी, राहुल हिन्दुस्तानी, निशांत चौहान, अंकुर प्रजापति, शिवम प्रजापति, चंदन प्रजापति, निशांत सैनी, राहुल प्रजापति, करन सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, राष्ट्र सेवी संगठन ने नगर के अमरोहा अड्डे पर शहीद दिवस मनाते हुए शहीदों को नमन किया। संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि आज के दिन सन 1931 में लाहौर जेल में सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.