शहीद दानिश की याद में कैंडल मार्च, कब्र पर पहुंच लोगों ने दी श्रद्धांजलि
आरा, जून 16 -- -शहीद के नाम पर स्मृति द्वार बनाने की उठी मांग कोईलवर, एक संवाददाता। असम में वायुसेना के विमान हादसे में शहीद हुए कायमनगर निवासी दानिश आलम की स्मृति में गांव में कैंडल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरा गांव भारत माता की जय, वंदे मातरम् और शहीद दानिश अमर रहें के नारों से गूंज उठा। कैंडल मार्च गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए कब्रिस्तान पहुंचा, जहां लोगों ने शहीद दानिश की कब्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख उनकी वीरता और बलिदान को नमन किया। यह भी पढ़ें- दानिश की शहादत पर स्कूल में श्रद्धांजलि सभा श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि दानिश का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.