पिथौरागढ़, जुलाई 26 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उल्का देवी मंदिर के समीप स्थित शहीद स्मारक में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में भारतीय सेना के जवानों के अदम्य साहस, वीरता, बलिदान और देशभक्ति को याद किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, शहीद जवानों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने शहीदों को नमन किया। रविवार को शहीद स्मारक में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कारगिल युद्ध में शहीद हुए जोहार सिंह, किशन सिंह, गिरीश सिंह और कुण्डल सिंह बेलाल के चित्रों पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस:वीर भूमि चम्पावत में शौर्य दिवस की गूंज शहीदों के परिजनों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर देश की सुरक्षा के लिए ...