मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। अमर शहीद जुब्बा सहनी के पैतृक गांव चैनपुर में बुधवार को शहादत दिवस मनाया गया। इसको लेकर हुए समारोह में लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प व माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार सहनी ने कहा कि सरकार ने शहीद को भूला दिया है। घोषणा के बावजूद उनके स्मारक के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किए जा रहे हैं। मौके पर राम संजीवन सहनी, अहमद अंसारी, शत्रुघ्न सहनी, अर्जुन सहनी, लखिन्द्र सहनी, बिन्दा सहनी, बमबम सहनी, अवधेश सहनी, कमोद सहनी, गफ्फार अंसारी, राजमंगल सहनी और राजकिशोर सहनी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...