पटना, मार्च 11 -- विकासशील इंसान पार्टी-वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने बुधवार को अमर शहीद जुब्बा सहनी की शहादत दिवस पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष और साहस हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब हुई, लेकिन आज तक उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंच सकी है। आज भी उनके स्मारक तक पहुंचने के लिए सड़क की सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि 20 साल से राज्य में एनडीए की सरकार है, इसके बाद भी जुब्बा सहनी के पैतृक गांव मुजफ्फरपुर के चैनपुर में लोगों को मूलभूत सुविधा सहित विकास का इंतजार है। आज तक इस गांव को राजस्व गांव का दर्जा नहीं मिल सका है। जुब्बा सहनी के परिवार के लोग भी किसी तरह अपना जीवनयापन कर रहे हैं। सरकार इनके पैतृक गांव का विकास करे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.