गुमला, मई 7 -- कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड के रामपुर और कुलबूरू पंचायत के ग्रामीणों ने वीर शहीद जीदन बागे की प्रतिमा स्थापना की अनुमति की मांग को लेकर गुरुवार को उपायुक्त गुमला के नाम हस्ताक्षरयुक्त आवेदन बीडीओ जोसेफ कंडुलना को सौंपा। आवेदन भूतपूर्व सैनिक सूबेदार रामेश्वर ओहदार के नेतृत्व में दिया गया। ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से कुरकुरा बाजार टांड़ के समीप शहीद जीदन बागे की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति मांगी है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा स्थापना का पूरा खर्च ग्रामीण स्वयं सहायता से वहन करेंगे।पूर्व सैनिक सूबेदार रामेश्वर ओहदार ने बताया कि कुरकुरा टाटी गांव निवासी सैनिक नायक जीदन बागे 27 फरवरी 1991 को पंजाब में आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.