गढ़वा, मार्च 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित 172 बटालियन सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए सिपाही/जीडी जितेंद्र सिंह (98 बटालियन सीआरपीएफ) को उनके पैतृक निवास पलामू जिले के बसवारा गांव में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा और उपस्थित लोगों ने शहीद के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उप कमांडेंट उमाकांत ओझा सहित अन्य अधिकारीगण और बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहे। सभी ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। जवानों ने भारत माता की जय और अमर शहीद अमर रहें के नारों के साथ शहीद के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।इस अवसर पर अधिकारियों ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंध...