कन्नौज, जून 27 -- छिबरामऊ। बीएसएफ के वीर जवान विनीत दुबे के ड्यूटी के दौरान शहीद होने पर शनिवार को उनके पैतृक गांव नौगांई स्थित आवास पर पहुंचकर समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण समेत अन्य क्षेत्रीय लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया। समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि विनीत दुबे ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर पूरे जनपद और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति सदैव युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। गांव में शोक का माहौल है, वहीं लोगों के मन में अपने वीर जवान के प्रति ग...