औरैया, अप्रैल 6 -- कंचौसी, संवाददाता। दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव में शहीद सेना के जवान मोहित कुमार के परिजनों पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ज्ञानवती पत्नी सुभाषचंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह करीब 9 बजे उनका देवर मलखान सड़क किनारे बने मकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही कन्हैया, गोविंद, मिथुन पुत्रगण सिपाहीलाल कठेरिया तथा विष्णु, हरिओम पुत्रगण लाखन बाबा सहित अन्य लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और हमला कर दिया। हमले में मलखान गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर धमका रहे थे। बीच-बचाव करने पहुंचे मलखान के छोटे भाई सर्वेश के साथ भी मारपीट की गई। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.