रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- सितारगंज, संवाददाता। 6 अप्रैल 2010 को दंतेवाड़ा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान बिरजानंद और राजेंद्र कुमार राणा को सीआरपीएफ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को ग्राम लौका में शहीद बिरजानंद के शहीद स्थल पर पहुंचे सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट रवि कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शहीद बिरजानंद के माता-पिता और शहीद राजेंद्र कुमार राणा के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। असिस्टेंट कमांडेंट रवि कुमार ने बताया कि 6 अप्रैल 2010 को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में बिरजानंद और राजेंद्र कुमार राणा ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। शहीद बिरजानंद के पिता गामा प्रसाद और माता भानुमति ने उनकी स्मृति में शहीद स्थल का निर्माण कराया है, जहां उनकी प्रतिमा स्थापित की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.