लातेहार, अप्रैल 10 -- लातेहार, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सीआरपीएफ 11 वीं बटालियन के मुख्यालय में शौर्य दिवस मनाया गया। मौके पर अपने कर्तव्य के दौरान असाधरण, साहस, अटूट समर्पण व सर्वाच्च बलिदान देने वाले सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी। मौके पर कमांडेट यादराम बुनकर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह में सीआरपीएफ का शौर्य दिवस मनाया जाता है। यह शौर्य दिवस 1965 में कच्छ के रण में सरदार पोस्ट की रक्षा के लिए विशाल शत्रु के विरुद्ध की गयी छोटी टुकड़ी के संघर्ष की स्मृति मे मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी वीरता और दृढ़ संकल्प सुरक्षा बलों और नागरिकों की पीढ़ियों को प्रेरित करती है। इस अवसर पर आयोजित पुष्पांजलि समारोह में सीआरपीएफ के अधिकारी व जवानों ने भाग लिया। इस दौरान लातेहार जिले के शहीद सीआरपीएफ जवान इशादोर लकड़ा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.