मेरठ, जुलाई 17 -- गश्त के दौरान सेना की गाड़ी खाई में गिरने से हादसे का शिकार हुए 11वीं बटालियन कुमांऊ रेजिमेंट के जवान जनेश्वर प्रजापति (35 वर्ष) को शुक्रवार को उनके पैतृक गांव रछौती में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद को विदा किया। गमगीन माहौल में जब नौ साल के मासूम बेटे हिमांशु उर्फ चींटू ने पिता को मुखाग्नि दी, तो वहां मौजूद हर एक शख्स की आंख नम हो गई। थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव रछौती निवासी जनेश्वर प्रजापति 15 दिन पूर्व सेना की गाड़ी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दो दिन पूर्व उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शुक्रवार को आर्मी कैंट मेरठ से सेना के विशेष वाहन द्वारा उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। तेजगढ़ी चौपले से लेकर रछौती गांव ...