जहानाबाद, जनवरी 31 -- कुर्था, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर में आगामी 2 फरवरी से लगने वाले तीन दिवसीय शहीद जगदेव मेला की तैयारी जोरों पर है। महान समाजवादी नेता सह बिहार लेनिन जगदेव बाबू की जयंती के अवसर पर कुर्था में उनके अनुनायियों के द्वारा उनके शहादत स्थल पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय जगदेव मेला का आयोजन किया जाता है। मेला में उत्तरप्रदेश, झारखंड, छतीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों से उनके अनुयायियों व उनकी नीतियों व विचार धारा से प्रभावित लोग व प्रतिनिधि भाग लेते हैं। जगदेव मेला में झूला, मीना बाजार के साथ दर्जनों अस्थाई दुकानें खुल गयी है। वही मेला आयोजन समिति के द्वारा पाखंड मिटाओ प्रदर्शनी के साथ जादू, लोकसंगीत व नाटक आदि की प्रस्तुति की जाती है। मेला में अंबेडकर वादी साहित्य ओर अर्जक साहित्य की पुस्तकों की बिक्री व प्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.